1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar will be cameo in rohit shettys film simmba

अजय देवगन के बाद अब इस स्टार की हुई फिल्म सिम्बा में एंट्री

Ranveer Singh
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अब 3 दिसंबर को अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा का ट्रेलर लांच करने वाले हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिम्बा के ट्रेलर रिलीज से ठीक पहले अब इस फिल्म में खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है। 
 
अक्षय कुमार फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार से पहले सिम्बा में रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल' की टीम अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयश तलपड़े  को भी मेहमान कलाकार की भूमिका में शामिल किया था। फिल्म के एक गानें में पूरी टीम साथ नजर आएगी। 
 
सिम्बा 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। 
अगला लेख
फैंस को रास नहीं आई प्रियंका की शादी में आतिशबाजी, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल