सम्बंधित जानकारी
- Box Office : 4 दिनों में 10 करोड़ तक पहुंची मुंबई सागा, कोरोना का डर कायम
- निया शर्मा के इन फोटो को देख फैंस बोले सुपर हॉट
- 45 वर्ष की उम्र में पूजा बत्रा ने दिखाया हॉट अंदाज, फैंस ने कहा वाह-वाह
- कंगना रनौट के बर्थडे पर फिल्म 'तेजस' का फर्स्ट लुक रिलीज
- जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज
अब सनी देओल के छोटे बेटे की बारी, बड़जात्या के साथ करेंगे फिल्म!
सनी देओल ने अपने बड़े बेटे करण देओल को कुछ वर्ष पहले 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में लांच किया था। फिल्म असफल रही और करण की शुरुआत बिगड़ गई। अब करण अपने ही घर की फिल्म 'अपने 2' करने वाले हैं।
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की अब बारी है। वे जल्दी ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वे शुरुआत देओल के बैनर से नहीं बल्कि बाहर के बैनर से कर रहे हैं।
खबर है कि मैंने प्यार किया, हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्म बनाने वाले सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश बड़जात्या, राजवीर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह अविनाश की भी पहली फिल्म होगी।
यह फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्म होगी। इसमें राजवीर के अलावा कई कलाकार होंगे।
