1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mumbai Saga, Box Office Collection, John Abraham, Roohi, Emraan Hashmi

Box Office : 4 दिनों में 10 करोड़ तक पहुंची मुंबई सागा, कोरोना का डर कायम

मुंबई सागा
बॉक्स ऑफिस का एक समय जलवा ऐसा भी था जब तीन दिनों में बड़े सितारों की फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेती थी, लेकिन कोविड-19 के कारण सिनेमाघरों में ऐसा सन्नाटा पसरा है कि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा रही हैं। 

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' चार दिनों में महज 10 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है। इस फिल्म ने पहले दिन 2.82 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.52 करोड़ रुपये और चौथे दिन 1.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल जोड़ होता है 10.23 करोड़ रुपये।  

कोरोना का भय अभी भी कायम है। दर्शक सिनेमाघर आने को तैयार नहीं हैं जिसका असर सिनेमा के व्यवसाय पर पड़ रहा है। मुंबई सागा को ऐसी फिल्म माना गया है जो मास की फिल्म है। जिसे सिंगलस्क्रीन और छोटे शहर के लोग पसंद करते हैं, लेकिन यहां भी फिल्म के कलेक्शन बेहद कम है। 

जिस तरह से रूही और मुंबई सागा जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई हैं उससे बॉलीवुड में चिंता की लहर है। क्या अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की फिल्म राधे को भी दर्शक मिल पाएंगे? यह सवाल परेशान कर रहा है। 

हालांकि इन फिल्मों के रिलीज होने में देर है, लेकिन कोरोना के बारे में भी कहा नहीं जा सकता कि आने वाले दिनों में इसका असर कितना बढ़ेगा। 
अगला लेख
निया शर्मा के इन फोटो को देख फैंस बोले सुपर हॉट