सम्बंधित जानकारी
- शादी के बाद दीपवीर लौटेंगे काम पर, इस फिल्म से दीपिका करेंगी कमबैक
- शादी करने भारत पहुंचे निक, प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में किया वेलकम
- आखिर शादी से पहले रणवीर को क्यों करना पड़ा वजन कम, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
- शादी की सालगिरह मनाने मालदीव पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बोल्ड फोटो
- दीपवीर का रिसेप्शन में सिंगल फोटो खिंचवाने से इंकार, बताई यह वजह
18 साल छोटी लड़की के साथ राहुल महाजन ने लिए फेरे, शादी नंबर 3
बिग बॉस शो में हिस्सा लेकर चर्चित हो चुके और दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने तीसरी बार शादी की है। 43 साल के राहुल ने उम्र में अपने से 18 वर्ष छोटी नताल्या इलीना से विवाह किया है। नताल्या कजाकिस्तानी मॉडल हैं। यह शादी 20 नवम्बर को हुई।
बताया जा रहा है कि राहुल और नताल्या ने मालाबार हिल स्थित एक मंदिर में शादी की। इस गुपचुप हुई शादी में राहुल के नजदीकी लोग ही शामिल हुए। गौरतलब है कि राहुल ने पहली दो शादियां धूमधाम से की थी।
राहुल और नताल्या के बीच अफेयर लगभग एक साल से चल रहा था। राहुल के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद ही यह फैसला लिया। राहुल के लिए उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता।
राहुल ने पहली शादी 2006 और दूसरी शादी 2010 में की थी। दोनों ही शादियां नहीं टिक पाईं। उम्मीद की जानी चाहिए कि राहुल और नताल्या की शादी लंबे समय तक टिकेगी।
