1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nick joans reach india priyanka chopra welcome

शादी करने भारत पहुंचे निक, प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में किया वेलकम

Priyanka Chopra
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा सुर्खियों में हैं। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। निक-प्रियंका की शादी की तैयारियां जोधपुर में जोरो शोरों से चल रही हैं। 
 
वहीं, निक जोनस भी अपनी देसी गर्ल से शादी रचाने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वह अमेरिका से सीधे दिल्ली आए। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। निक के भारत पहुंचते ही प्रियंका ने उनका खास अंदाज में वेलकम किया। 
 
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक संग रोमांटिक फोटो पोस्ट करके कैप्शन लिखा, वेलकम होम बेबी। प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर मिठाइयां भी बांटी।
 
प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका- निक 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करेंगे। हाल ही में प्रियंका अपनी मम्मी संग इस पैलेस की तैयारियों का जायजा लेनें गई थीं।