शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Race 3, Salman Khan, Bobby Deol, Fake, Body
Written By

क्या फेक है सलमान खान और बॉबी देओल की Race 3 में बॉडी

क्या फेक है सलमान खान और बॉबी देओल की Race 3 में बॉडी - Race 3, Salman Khan, Bobby Deol, Fake, Body
सलमान खान की फिल्म में उनका शर्टलैस सीन होना आजकल अनिवार्य शर्त हो गई। जब तक सलमान शर्ट उतारकर फाइट ना करें तब तक उनके फैंस को मजा ही नहीं आता। 
 
यही कारण है कि फिल्म में सलमान खान क्लाइमैक्स में शर्ट उतार कर लड़ते हैं। उनकी फाइट होती है बॉबी देओल से। बॉबी भी जवाब में शर्ट उतार देते हैं और दोनों के बीच जम कर फाइट होती है। 

रेस 3 साइन करने के पहले बॉबी का वजन बहुत बढ़ गया था। उन्होंने जिम में काफी मेहनत की और बॉडी बनाई। रेस 3 में वे बेहद फिट नजर आते हैं। 
 
जब बॉबी शर्ट उतारते हैं तो उनके ऐब्स नजर आते हैं, लेकिन कहने वाले तो कह रहे हैं कि इतनी जल्दी ऐसी बॉडी बनाना संभव नहीं है। ये फेक है। वैसे भी बॉबी की नाभि के ऊपर वाली लाइन बजाय बीच के साइड में नजर आती है।  

यही बात सलमान खान के लिए भी कही जा रही है। सलमान जब शर्ट पहने रहते हैं तो फिल्म में मोटे नजर आते हैं, लेकिन जब शर्ट उतारते हैं तो एक दम कसे हुए दिखाई देते हैं। आजकल किसी भी एक्टर को फिट दिखाना बेहद आसान है। 
 
फिलहाल सलमान और बॉबी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
ये भी पढ़ें
करीना कपूर खान का 'मिस इंडिया 2018' के फिनाले पर सिज़्लिंग परफॉर्मेंस, देखिए वीडियो