1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Race 3, Border, Dinesh Lal Yadav Nirhua

सलमान खान पर भारी पड़े निरहुआ, रेस 3 पिछड़ी

सलमान खान
दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' सलमान खान की फिल्म रेस 3 पर भारी पड़ रही है। यह सब हो रहा है बिहार में जहां कि निरहुआ बहुत बड़े स्टार हैं। 
 
बिहार के जिन स्क्रीन्स में रेस 3 और बॉर्डर साथ चल रही हैं वहां पर दर्शक सलमान की फिल्म के बजाय निरहुआ की फिल्म को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 
 
रेस 3 में भीड़ कम और बॉर्डर में भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है। 
 
दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपनी फिल्म 'बॉर्डर' का प्रमोशन जोर-शोर से किया। ऐसा प्रमोशन पहले किसी भोजपुरी फिल्म का नहीं हुआ। इससे लग रहा था कि उनकी फिल्म धमाचल मचाएगी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि सलमान खान की 'रेस 3' पर यह भारी पड़ेगी। 
अगला लेख
दद्दू का दरबार : कर्तव्य और अधिकार