सम्बंधित जानकारी
- जॉन विक 4 में एक्शन का भरपूर डोज आएगा नजर, कीनू रीव्स स्टारर मूवी का भारत में भी है क्रेज
- सलमान खान को फिर मिली धमकी, किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन का क्या होगा
- टीवी स्टार कपिल की फिल्म देखने नहीं आए दर्शक, रानी की फिल्म के हाल बेहाल
- राणा नायडू रिव्यू : सेक्स, शराब और गाली-गलौज में लिपटी टूटे परिवार की कहानी
- शशि कपूर पर क्यों भड़क गए थे राज कपूर और कहा था 'टैक्सी'
pushpa the rule और Allu Arjun के फैंस के लिए बड़ी खबर, रिलीज होगा 3 मिनट का एक्शन टीज़र |
पुष्पा स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को बर्थडे है तो धमाका बनता है। अल्लू अपने फैंस को बर्थडे पर गिफ्ट देने जा रहे हैं। खबर है कि अल्लू की आने वाली फिल्म पुष्पा द रूल, जिसका इंतजार उनके फैंस से नहीं हो पा रहा है, का 3 मिनट का एक्शन टीज़र 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि इसकी तैयारी लंबे समय से चल रही थी और टीज़र कट बन कर तैयार है। टीम अभी बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार कर रही है। यह इतना धमाकेदार होगा कि फैंस की फिल्म देखने की बेसब्री और बढ़ जाएगी।
हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' की एक लिस्ट जारी की थी और इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन ने सलमान खान और शाहरुख खान को पछाड़ दिया था। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' टॉप पर है।
बता दें, पुष्पा: द राइज अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के रॉक-सॉलिड परफॉर्मेंस के साथ भारत में तूफान ले आई थी। फिल्म के गाने जैसे कि ऊ अंतवा, श्रीवल्ली और सामी सामी साल के ब्लॉकबस्टर गाने बन गए।
पुष्पा 2 के मेकर्स ने विश्वास दिलाया है कि दूसरे भाग में भव्यता का स्तर और ऊंचा ले जाया जाएगा। उनका कहना है कि फैंस को इस फिल्म से बहुत ज्यादा आशा है और उस पर खरा उतरने के लिए वे कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। फिल्म का एक्शन भी जबरदस्त होने वाला है।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अब इंतजार 8 अप्रैल का है जब टीज़र देखने को मिलेगा।
