सम्बंधित जानकारी
- निक ने बढ़ाया था प्यार की शुरुआत में पहला कदम, किया था प्रियंका को यह मैसेज
- मनपसंद जीवनसाथी के लिए, पुष्य नक्षत्र पर जरूर जपें यह 3 मंत्र
- शादी के बाद होने वाले इन परिवर्तनों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें
- शुरू हुई प्रियंका की शादी की रस्में, ब्राइडल शॉवर में पहुंची निक की मम्मी!
- शादी नहीं करेंगे अर्जुन-मलाइका, लेकिन डेटिंग रहेगी जारी
क्या प्रियंका चोपड़ा की शादी में आएंगे सलमान खान?
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर के अनुसार प्रियंका की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा। प्रियंका की शादी में कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे इसकी चर्चा होने शुरू हो गई है।
खबरों के अनुसार प्रियंका ने अपनी शादी के समारोह में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को मेहमान बनाया है, उनमें सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे स्टार्स के नाम शुमार हैं।
सलमान खान का नाम इस लिस्ट में शामिल होना इसलिए हैरान करता है, क्योकि पिछले दिनों प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में मुनमुटाव आने की खबर आई। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका बीती बातों को भुलाकर उन्हें अपनी शादी में जरूर बुलाएंगी।
प्रियंका सलमान के साथ साथ ही अर्पिता-आयुष, अरबाज खान, सोहेल खान, अलविरा अग्निहोत्री समेत पूरे खान परिवार को ही न्यौता भेज रही हैं। प्रियंका की शादी में 1500 से 2000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। शादी का इन्विटेशन नवंबर के मध्य में भेजे जाएंगे।
