1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra mehendi ceremony photos

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस निक-प्रियंका की शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 
 
प्रियंका ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका पिंक और येलो कलर का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, निक भी कुर्ता पायजामा पहने देसी स्टाइल में दिख रहे है। 
 
प्रियंका ने तस्वीरों के साथ एक मेसेज भी लिखा, उनके रिलेशन ने ऐसे दो परिवारों को मिलाया है जो एक-दूसरे के रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं। यह उनके रिश्ते से मिलने वाला एक स्पेशल तोहफा है। 
 
तस्वीर में प्रियंका निक संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। निक ने काला चश्मा पहन रखा है। 
 
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होने के बाद अब निक-प्रियंका 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे।
अगला लेख
ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस