1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra and Nick Jonas are married

ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Priyanka Chopra
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने यहां शनिवार को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। इसे पूरब और पश्चिम का एक शानदार मिलन बताया जा रहा है।
 
इस प्रेमी जोड़े ने कैथोलिक रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों के बीच पहली मुलाकात पिछले साल हुई थी। जानी-मानी शख्सियतों के विदेश में शादी करने की प्रवृत्ति के उलट प्रियंका ने भारत में ही शादी करने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस को चुना, जिसे शादी करने के लिहाज से दुनिया के सबसे शानदार स्थानों में एक माना जाता है।
खबर के मुताबिक ईसाई समारोह में दूल्हे के पिता पॉल केविन जोनस ने अपनी रस्मों को पूरा किया।  दूल्हा, दुल्हन (प्रियंका और जोनस) रॉल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने हुए थे। प्रियंका ने डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया वेडिंग गाउन पहन रखा था, जबकि निक ने बैंगनी रंग का परंपरागत कोट पहना था। शादी में दोनों वर वधू के परिजन के अलावा उनके करीबी मित्र शामिल हुए। (Photo courtesy : Priyanka Chopra Twitter)
अगला लेख
गुल्लू, मिमी, टीटू जैसे फनी निकनेम है इन स्टार्स के