1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra instagram followers reaches 40 million

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के हुए 40 मिलियन फॉलोअर्स, यूं जाहिर की खुशी

Priyanka Chopra
Photo : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंस की संख्या बढ़ती ही जा रही है और इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है। प्रियंका की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बढ़कर 40 मिलियन यानी 4 करोड़ हो गई है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका ने वीडियो मेसेज पोस्ट किया।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में प्रियंका अपने फॉलोअर्स की संख्या के बारे में बताते हुए फैंस को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी हैपीनेस भी देखी जा सकती है।
Photo : Instagram
वीडियो के साथ प्रियंका ने अपने फैंस के लिए खास मैसेज भी लिखा। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा बिग शूटआउट टू माय इंस्टाफैम। आप सबके लिए मेरा प्यार कि आप सभी मेरे सफर में शामिल रहे।
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। वहीं एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली सिलेब्रिटी की बात की जाए तो वह हॉलीवुड पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं। इस स्टार को 15 करोड़ से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
अगला लेख
जानिए तंबाकू का विज्ञापन न करने की अपील पर क्या बोले अजय देवगन