सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. after fight with kapil sharma sunil grover never watch his show
Written By

सलमान के दोस्त सुनील ग्रोवर नहीं देखते कपिल शर्मा का शो, अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई!

Salman Khan
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई अभी तक चर्चा में बनी हुई है। हर कोई बस इसी उम्मीद में बैठा है कि जल्द ही ये दोनों साथ में आकर मनोरंजन करें। सलमान खान पिछले कई दिनों से कपिल और सुनील के बीच मनमुटाव खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं।


कपिल शर्मा ने भी सार्वजनिक मंचों पर सुनील ग्रोवर से न सिर्फ बल्कि यह भी कहा कि वो चाहते हैं कि सुनील उनके शो में वापस आएं। लेकिन सुनील ग्रोवर कपिल के साथ काम करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा का शो देखते हैं तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
 
सुनील ग्रोवर ने कहा कि अगर मैं किसी शो में नहीं हूं तो उसे देखता भी नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल शो में कुछ नया नहीं होता। बार बार वहीं पुराने स्टाफ को दिखाया जाता है।
 
इस बार कपिल शर्मा के शो को सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर उनके दोस्त का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। सलमान खुद चाहते हैं कि दोनों सितारे एक हो जाएं और साथ में काम करे। लेकिन सुनील शायद पुरानी बातों को भुलाकर कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे है।
ये भी पढ़ें
शर्तिया हंसी आएगी इस जोक को पढ़कर : बॉस, मेरी सैलरी बढ़ा दीजिए