1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा, भारी-भरकम है नाम

Priyanka Chopra baby daughter name revealed | प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का हुआ खुलासा, भारी-भरकम है नाम

Priyanka Chopra
इस वर्ष जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिये बेटी के माता-पिता बने थे। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई और न ही ये बताया कि उसका नाम क्या है। 
 
अब बेटी के नाम को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स आई है। एक सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया गया है जिसमें बताया गया है कि प्रियंका की बेटी का जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था। 
 
साथ ही इसमें प्रियंका की बेटी का नाम भी दर्ज है। प्रियंका और निक की बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas है। 
 
इस नाम को रखने की भी खास वजह है। प्रियंका की मां का नाम मधुमालती है और उससे 'मालती' लिया गया है। दूसरी निक की मां का नाम डेनिस मैरी मिलर जोनस है उसमें से 'मैरी' लिया गया है। इस तरह से मालती मैरी चोपड़ा जोनास जैसा भारी-भरकम नाम प्रियंका की नन्हीं बेटी का है। 
 
 
अगला लेख
अजय देवगन ने 'पान मसाला एड' पर किया बचाव, चीज खराब है तो बेचने की इजाजत नहीं मिलना चाहिए