1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prime video crime drama series char yaar trailer out

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

Char Yaar trailer
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'चार यार' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह चार दोस्तों की कहानी को खुद में लिए एक हाई-स्टेक क्राइम ड्रामा है। इसमें दोस्ती और एम्बिशन के साथ जबरदस्त ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज़, थ्रिलिंग डकैतियां और क्रिमिनल वर्ल्ड की काली दुनिया की एक झलक दिखाई गई है। 
 
इसमें बतौर लीड पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता नजर आ रहे हैं, साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। यह सीरीज़ 8-एपिसोड वाली है, जिसे विनय वैकुल द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है। 
सीरीज को पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. श्याम ने प्रोड्यूस किया है और BBC स्टूडियोज़ इंडिया ने डेवलप किया है। चार यार को विनय वैकुल, एस. हुसैन ज़ैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने बनाया है।
शुरुआती 2000 के दशक की मुंबई की कहानी को यह प्रोजेक्ट खुद मेलें हुए है। मुंबई यह कैसा शहर है जहां सपने भीड़भाड़ वाले रास्तों के बीच कही पीछे छूट जाते हैं। इस सबके बीच में जीत, टोनी, साहिल और समीर नाम के पक्के दोस्त अपने सपनों को अपनी मिडिल क्लास जिंदगी से कहीं आगे लेकर जाते हैं। लेकिन एक मुश्किल हालात में लिया गया फैसला उन्हें एक ऐसे रास्ते पर ले जाता है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। 
 
यह फैसला उनकी आम सी जिंदगी को क्राइम, गैंगस्टर और बड़ी चोरियों की खतरनाक दुनिया में धकेल देता है। जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके पीछे पड़े इंस्पेक्टर सुमित भालेराव के बीच खुद को बुरी तरह से फंसा हुआ पाते हैं। जैसे-जैसे उनके प्लान असफल होने लगते हैं, खतरनाक मुठभेड़ें और तेज़ रफ़्तार कार चोरियाँ उनकी मुश्किलें बढ़ा देती हैं। 
 
अब चारों दोस्तों को ज़िंदा रहने के लिए ऐसी दुनिया का सामना करना होगा, जो उनके लिए बिल्कुल नई है। यह एक ऐसी दुनिया है जहां उनकी एक छोटी-सी गलती भी सब कुछ खत्म कर सकती है। लेकिन सवाल यह है कि जब जान बचाना सबसे ज़रूरी हो और हर फैसले की एक कीमत हो, तब क्या ये चारों दोस्त हर परेशानी का सामना कर पाएंगे?
 
इस सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर विनय वाइकुल ने कहा, चार यार के जरिए हम जिंदगी की अनिश्चितता और उसे करीब से जानने के रोमांच की कहानी दिखाना चाहते थे। चार दोस्तों की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, वे ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। इस मुश्किल से उन्हें सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही बाहर निकाल सकता है। इन चारों दोस्तों की अलग-अलग पर्सनैलिटी, जो कभी एक-दूसरे से टकराती है तो कभी एक-दूसरे का साथ देती है, इस सफर को पूरी तरह उतार-चढ़ाव भरा बना देती है। 
 
चार यार का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर इस 23 अक्टूबर, 2026 को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और इलाकों में हिंदी में होगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म