1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Naga Shaurya angry on a boy who slpas his girlfriend

रील लाइफ स्टार नागा शौर्य ने रीयल लाइफ में भी दिखाया स्टारडम, सिरफिरे आशिक को सिखाया सबक

Naga Shaurya
Photo - Twitter

नागा शौर्य तेलुगु सिनेमा का बड़ा नाम है। इन दिनों उनका नाम एक्टिंग के कारण नहीं बल्कि रियल लाइफ कारनामे के कारण चर्चा में है। उन्होंने दिखा दिया कि वे बिग स्क्रीन के हीरो ही नहीं हैं बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो हैं। 
 
मामला कुछ ऐसा है कि नागा शौर्य अपनी कार से हैदराबाद के लिए जा रहे थे। ट्रॉफिक के कारण उनकी कार रूक गई। नागा ने देखा कि एक शख्स एक लड़की की सरेराह पिटाई कर रहा है। जल्दी ही समझ आया कि वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है। पीटने के साथ-साथ वह गालियां भी दे रहा था। फिल्म के हीरो की तरह नागा को उस बंदे का बर्ताव पसंद नहीं आया। 
 
नागा कार से उतर कर उस बंदे के पास गए। उसे उसके बर्ताव के लिए लताड़ लगाई। नागा ने उससे पूछा कि वह लड़की को थप्पड़ क्यों मार रहा है। उसके दुर्व्यवहार के लिए उसे डांटा और लड़की से सॉरी बोलने के लिए भी कहा।
 
नागा का वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया जो खूब वायरल हो रहा है। नागा को रियल हीरो कहा जा रहा है। लोग और नागा के फैंस उनकी बड़ी तारीफ कर रहे हैं।  
अगला लेख
शर्मिला टैगोर को देख आखिर क्यों एक्ट्रेस सिमरन की बोलती हुई बंद? 'गुलमोहर' के सेट का किस्सा किया बयां