1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ms dhoni biopic sequel not possible without sushant singh rajput says arun pandey

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का सीक्वल अब इस कारण नहीं बनेगा

Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई दुखी है। सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से डिप्रेशन में थे। सुशांत ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

 
सुशातं सिंह राजपूत को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से खास पहचान मिली थी। वह इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के लिए भी काम करना चाहते थे, लेकिन उनके निधन ने सारी योजनाओं को ध्वस्त कर दिया है। धोनी के करीबी मित्र और फिल्म के सह निर्माता अरुण पांडे का कहना है कि अब इस फिल्म का सीक्वल सुशांत के बिना संभव नहीं है।
अरुण पांडे ने बताया कि धोनी अपनी बायोपिक में सुशांत के रोल से काफी प्रभावित थे। उन्‍होंने बताया कि किस प्रकार से किरन मोरे ने सुशांत सिंह की धोनी का किरदार निभाने में मदद की थी। सुशांत महज 34 साल का था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि एक सुंदर भविष्‍य उसका इंतजार कर रहा था।
 
सुशांत सिंह राजपूत ने सुनहरे पर्दे पर धोनी के किरदार को जीवंत करने के लिए महीनों मेहनत की थी। इस फिल्म में रांची से निकले धोनी की विश्व कप विजय तक की यात्रा और संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे से सुशांत ने बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और हेलीकॉप्टर शॉट के गुर सीखे थे।
 
अरुण पांडे ने कहा, 'मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया कॉलोनी मकान में गए थे। माही ने याद किया कि वह कहां बैठते थे, खाते थे तो सुशांत भी किरदार को महसूस करने के लिए ऐसा करता था। घर में ऐसा भी स्थान था, जहां माही जमीन पर लेटता था तो सुशांत ने भी ऐसा ही किया।'
 
अरुण पांडे ने कहा, सुशांत की मृत्यु के बाद फिल्म का सीक्वल बनाना संभव नहीं है। हम सुशांत के बिना इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म के सीक्वल पर सोच रहे थे, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।
 
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड में बाहरी बनाम अंदरूनी विवाद आया सामने