1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy sooraj nambiars marriage completed a one month

मौनी रॉय की शादी को 1 महीना पूरा, पति सूरज नांबियार संग शेयर की वेडिंग तस्वीरें

mouni roy
टीवी और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय इसी साल अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। मौनी ने 27 जनवरी को गोवा में सूरज संग सात फेरे लिए थे। मौनी इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 

 
मौनी रॉय की शादी को 1 महीना हो गया है। इस खास मौके पर मौनी रॉय ने पति संग अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इतना ही नहीं मौनी ने सूरज के लिए एक कविता भी लिखी है।
 
इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने लिखा, 'मैं तुमसे कैसे प्यार करूं? ओह, इस तरह और उस तरह। या खुशी से शायद, मैं प्रदर्शन द्वारा विस्तार से बता सकती हूं? इस तरह, और इस तरह और अब और शब्द नहीं... एक महीना।'
 
बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने पहले मलयाली परंपरा और फिर बंगाली परंपरा से शादी की थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी बिजलानी, वैनेसा वालिया और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। 
 
मौनी के वर्क्रफ्रंट की बात करें तो वह एक डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया लिटिल मास्टर' को जज कर रही हैं। शो में मौनी के साथ सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा भी होंगे। इसके अलावा वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी।
 
अगला लेख
ईशा गुप्ता का सुपरबोल्ड लुक, जैकेट के बटन खोल दिए पोज