सम्बंधित जानकारी
- 'द-बैंग टूर' के दौरान सलमान खान ने पूजा हेगड़े संग की ऐसी हरकत, नाराज हुए फैंस!
- बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं खुशी कपूर, पिता बोनी कपूर ने बताया कब शुरू करेंगी शूटिंग
- 'गंगूबाई काठियावाड़ी' : शांतनु माहेश्वरी को थप्पड़ मारने के लिए आलिया भट्ट ने लिए थे 20 टेक
- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का दूसरा दिन?
- तब्बू ने पूरी की 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग, कार्तिक आर्यन संग आएंगी नजर
कोरोनावायरस की चपेट में आईं श्रुति हासन, पोस्ट शेयर कर बोलीं- ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं...
कोरोनावायरस की तीसरी लहर लगभग खत्म हो गई है। लेकिन इसका असर अभी पूरी तरह गया नहीं है। कई बॉलीवुड सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। अब एक्ट्रेस श्रुति हासन कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
श्रुति हासन ने लिखा, 'हैलो एवरिवन। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य की ताजा खबर देना चाहती हूं। सारी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 की चपेट में आ गई हूं। मैं ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं। थैंक यू और आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।
श्रुति हासन की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जल्द ठीक हो जाइए। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा, 'डैम.. जल्दी ठीक हो जाओ। बहुत सारा प्यार।' नमृता शिरोड़कर ने लिखा, 'गेट वेल सून।'
बता दें कि श्रुति हासन को आखिरी बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में नजर आईं। इस सीरीज में उनके साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, अर्जुन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे।
