1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khushi kapoor ready debut bollywood boney kapoor confirmed

बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं खुशी कपूर, पिता बोनी कपूर ने बताया कब शुरू करेंगी शूटिंग

Khushi Kapoor
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अब जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।


खबरों के अनुसार खुशी कपूर अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। बोनी कपूर ने इसकी पुष्टि कर दी है कि खुशी जल्द ही शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने कहा कि खुशी अप्रैल में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। मैं आपको और नहीं बता सकता। आपको जल्द ही इसके बारे में और जानकारी मिल जाएगी।
 
जोया अख्तर ने बीते साल नवंबर में एक पोस्ट शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी दी थी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म होगी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि उन्होंने स्टारकास्ट को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया जा रहा है। 
अगला लेख
'गंगूबाई काठियावाड़ी' : शांतनु माहेश्वरी को थप्पड़ मारने के लिए आलिया भट्ट ने लिए थे 20 टेक