• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan fails to do jumme ki raat hook step with pooja hegde get troll
Written By
Last Modified: रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (14:35 IST)

'द-बैंग टूर' के दौरान सलमान खान ने पूजा हेगड़े संग की ऐसी हरकत, नाराज हुए फैंस!

'द-बैंग टूर' के दौरान सलमान खान ने पूजा हेगड़े संग की ऐसी हरकत, नाराज हुए फैंस! - salman khan fails to do jumme ki raat hook step with pooja hegde get troll
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों 'द-बैंग टूर' के लिए दुबई गए हैं। इस टूर में उनके साथ पूजा हेगड़े, दिशा पाटनी और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। दुबंई में हुए इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 
सोशल मीडिया पर सलमान का पूजा हेगड़े संग एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पूजा संग अपने हिट सॉन्ग 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। लेकिन सलमान खान से इस दौरान एक गलती हो गई। वह पूजा संग 'जुम्मे की रात' के हुक स्टेप को करने में फेल हो गए।
 
ओरिजनल गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की पेयरिंग देखने को मिली थी। सलमान दांत से एक्ट्रेस की स्कर्ट को पकड़ते हैं और उनके पीछे-पीछे चलना शुरू करते हैं। लेकिन वीडियो में सलमान, पूजा के साथ यह हुक स्टेप नहीं कर पाते, क्योंकि पूजा हेगड़े ने शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी।
 
वीडियो में सलमान पूजा हेगड़े की शॉर्ट ड्रेस को अपने मुंह में दबाए नजर आ रहे हैं। सलमान की इस हरकत से उनके फैंस नाराज हो गए हैं। कई यूजर्स ने सलमान की इस हरकत को अनुचित बताया। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान और पूजा हेगड़े फिल्म 'भाईजान' में साथ नजर आने वाले है। इसके अलावा सलमान टाइगर 2 और किक 2 में दिखेंगे। वहीं पूजा हेगड़े प्रभास संग 'राधे श्याम' में नजर आएंगी।
 
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस की चपेट में आईं श्रुति हासन, पोस्ट शेयर कर बोलीं- ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं...