1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Manoj Muntashir trolled after he defends Adipurush teaser

आदिपुरुष के बचाव में उतरे मनोज मुंतशिर तो हुए ट्रोल, आप भी औरों की तरह निकले

Adipurush Teaser
आदिपुरुष का जब से टीज़र जारी हुआ है तब से इसकी चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को टीज़र बिलकुल पसंद नहीं आया है। कलाकारों के लुक से लेकर तो वीएफएक्स तक की आलोचना की गई है, इसके बाद से ही फिल्म से जुड़े लोगों की नींद उड़ी हुई है। 
 
बचाव में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को थिएटर में टीज़र दिखाया गया। देख कर उन्होंने कहा कि मोबाइल में जो वीएफएक्स घटिया लग रहे थे वो बिग स्क्रीन पर बढ़िया लगे, लेकिन इससे विरोध की आग ठंडी नहीं हुई है। 
 
गरमाए माहौल को शांत करने के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं और अब फिल्म के संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर को मैदान में उतार दिया गया है जो हिंदू विचारधारा के हिमायती रहे हैं। 

 
टीवी चैनल 'आज तक' से उन्होंने बात की और एक छोटा-सा वीडियो ट्वीट पर पोस्ट किया है। साथ में लिखा है- 'रावण और ख़िलजी की तुलना पर, मेरा पक्ष सुन लीजिये!' 
 
पर उनका यह बचाव लोगों को रास नहीं आया और मनोज को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर्स ने लिखा- आप भी औरों तरह निकले। किसी ने लिखा- आपके तर्क से सहमत नहीं। 
 
और भी यूजर्स ने बहुत कुछ लिखा और उन्हें मनोज का फिल्म आदिपुरुष का बचाव करना रास नहीं आया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गॉडफादर फिल्म समीक्षा: फिल्म पर भारी चिरंजीवी का स्टारडम