बिग बॉस 16 : घर में पहुंचकर सलमान खान ने अब्दू रोजिक को दिया खास गिफ्ट
'बिग बॉस 16' के घर में अब्दू रोजिक सभी के फेवरेट बने हुए हैं। हर किसी को उनका चुलबुला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं शुक्रवार को शो का पहला 'वीकेंड का वार' एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान घर में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में सलमान खान को बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान सलमान ने अब्दू रोजिक को एक गिफ्ट भी दिया। दरअसल, शो के शुरुआत में अब्दू ने बिग बॉस से अपने लिए छोटे-छोटे जिम इक्विपमेंट की गुजारिश की थी।
अब सलमान ने अब्दू की यह इच्छा पूरी करते हुए उन्हें छोटे-छोटे डंबल गिफ्ट किए हैं। सलमान से मिला यह गिफ्ट पाकर अब्दू की खुशी का ठिकाना नहीं है।
वहीं विकेंड का वार में मान्या सिंह सलमान खान के निशाने पर आने वाली हैं। मान्या सिंह और सृजिता डे के बीच चल रही कैट फाइट से सलमान काफी नाराज है। वह कहते हैं कि 'मान्या के हिसाब से वह अंगार है और बाकि सब भंगार हैं।'
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya

