माधुरी दीक्षित के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का निधन | madhuri dixit mother snehlata dixit passed away
बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार सुबह निधन हो गया है। माधुरी की मां ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर किया जाएगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। मां ने निधन से एक्ट्रेस सदमे में हैं।
माधुरी दीक्षित की मां ने अपने घर में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस की मां के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। माधुरी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। माधुरी की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

