1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. lata mangeshkar admitted in icu critical condition

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Lata Mangeshkar
हिन्दी सिनेमा की दिग्गज गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार लता मंगेशकर को सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।


खबरों के अनुसार अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि लता की तबीयत काफी खराब है। उन्हें सोमवार को सुबह करीब 2 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। इस वक्त वो आईसीयू में हैं। 90 वर्षीय लता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
 
केवल हिन्दी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वालीं मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
अगला लेख
अमेजन प्राइम वीडियो के 'वन माइक स्टैंड' का नया पोस्टर हुआ रिलीज