1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 13: Paras GF Akanksha is reason behind his grudge with Sidharth Shukla

बिग बॉस 13: क्या पारस की गर्लफ्रेंड है पारस और सिद्धार्थ के बीच झगड़े की वजह?

बिग बॉस 13
बिग बॉस 13 में इन दिनों खूब धूम-धड़ाका चल रहा है। तू-तू-मैं-मैं का बोलबाला है और धड़े साफ नजर आ रहे हैं। एक के लीडर हैं सिद्धार्थ शुक्ला। उनके खेमे में ज्यादा लोग नहीं हैं, लेकिन सिद्धार्थ ही कई लोगों पर भारी है। सिद्धार्थ के असिम खास हैं। दूसरा धड़ा है पारस छाबड़ा का। जिसमें कई लोग मौजूद हैं। 
 
पारस और सिद्धार्थ की जरा नहीं बनती। एक-दूसरे से भिड़ने का वे मौका ही ढूंढते रहते हैं और जैसे ही वो मिलता है वो चालू हो जाते हैं। उनकी दुश्मनी से बिग बॉस का पूरा घर थर्रा उठता है। 

Photo : Instagram

 
बिग बॉस के घर में ही उनकी दुश्मनी नहीं हुई है बल्कि ऐसा लग रहा है कि पारस के मन में सिद्धार्थ के प्रति खुन्नस काफी पुरानी है। इसका खुलासा हाल ही में पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने किया है। 
 
आकांक्षा ने हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि सिद्धार्थ से पारस को पर्सनल खुन्नस है जो निकल कर सामने आ रही है। 
 
दरअसल आकांक्षा और सिद्धार्थ के लिंक-अप की अफवाहें फैली थीं जिससे पारस अपसेट हो गए थे। हुआ यूं था कि एक समय पारस और आकांक्षा अलग हो गए थे। 
 

 
उसी दौरान सिद्धार्थ से आकांक्षा की दोस्ती बढ़ी और दोनों साथ में नजर आए। यही बात पारस को अखर गई। हालांकि आकांक्षा का कहना है कि सिद्धार्थ सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। अब वे मिलते नहीं हैं, लेकिन दोस्ती कायम है। 
 
बस तभी से सिद्धार्थ से पारस चिढ़े हुए हैं। यही वजह है कि वे सिद्धार्थ से बात-बात पर बिग बॉस के शो में पंगा ले रहे हैं। 
अगला लेख
'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के साथ फिल्मों का शतक लगाने को तैयार अजय देवगन, शाहरुख खान ने यूं दी बधाई