1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kriti sanon lends her voice to obsession hindi version praises indena navarrete performance

'ऑब्सेशन' के लिए अपनी आवाज देने के बारे में कृति सेनन ने की बात, जानें क्या कहा

Kriti Sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने फैंस को इंटरनेशनल फिल्म 'ऑब्सेशन' के लिए हिंदी आवाज के रूप में माइक्रोफोन के पीछे जाकर जश्न मनाने की एक और वजह दे दी है। फिल्म के हिंदी वर्जन में अलग तरह की आवाज के साथ आर्टिस्टिक सेंसिबिलिटी को जोड़ते हुए कृति ने खुद को इंप्रेस करने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।
 
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने भेड़िया टीम यानी डायरेक्टर अमर कौशिक और को-स्टार वरुण धवन के साथ डबिंग स्टूडियो में अपने मिनी रियूनियन के जरिए फैंस के बीच पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया है।
कृति ने डबिंग सेशन से खास झलक साझा करते हुए लिखा है, जब वुल्फपैक को किसी चीज का जुनून चढ़ जाए! अपने भेड़ियों यानी वरुण धवन और अमर कौशिक के साथ सेट पर वापस आकर बहुत अच्छा लगा। भले ही यह मौका सिर्फ एक दिन के लिए मिला, लेकिन यादगार रहा। आप दोनों से बहुत प्यार है! 
 
कृति ने आगे बताया कि इस अनुभव को खास बनाने वाली बात क्या थी। उन्होंने कहा, एक ऐसी शानदार परफॉर्मेंस के लिए अपनी आवाज देना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा, जिसने मुझे हैरान कर दिया। फिल्म 'ऑब्सेशन' में इंडेना नवरेटे ने कमाल का काम किया है। डबिंग के दौरान उनकी परफॉर्मेंस देखकर एक बार फिर रोंगटे खड़े हो गए। क्या शानदार फिल्म है और सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म से छोटे से तौर पर जुड़कर भी मुझे बहुत खुशी है!
 
फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अलग लेवल पर पहुंचाते हुए दो हिंदी वर्जन वाले प्रमोशन सींस कृति की आवाज में रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस फिल्म से सामने आई जबरदस्त झलक को देखने के बाद बेहद उत्साहित हैं और कृति सेनन की वजह से इसे एक्सपीरियंस करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑब्सेशन के साथ एक्ट्रेस का जुड़ना एक क्रिएटिव कोलैबोरेशन को चिन्हित करता है, जिससे दर्शन इंटरनेशनल फिल्म को अपनी भाषा में अनुभव कर पाएंगे।
 
अचानक से हुए भेड़िया रियूनियन ने इस अपडेट को और खास बना दिया है, क्योंकि फैंस इस तरह से कृति, वरुण और अमर कौशिक की यादगार तिकड़ी की झलक फिर से देख पा रहे हैं।अपने पोस्ट के आखिर में कृति ने दर्शकों को फिल्म देखने का आगरा किया है, हालांकि कृति की आवाज में रिलीज हुए दो प्रमोशन सींस पहले से ही दर्शकों के बीच ऑब्सेशन को देखने की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, सुबह खून से लथपथ मिले संजय गुप्ता, सोता रहा परिवार