1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Katrina Kaif, Ranbir Kapoor, Hrithik Roshan

कैटरीना कैफ ने फिर बढ़ाई रितिक रोशन से नजदीकियां

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की दुनिया बहुत छोटी है। जिससे आज आप दूरियां बढ़ा रहे हैं उससे कल फिर नज‍दीकियां बढ़ाते हुए नजर आते हैं।
 
कैटरीना कैफ जब बैंग बैंग फिल्म कर रही थीं तब उनकी और रितिक रोशन की नजदीकियों की खबरें हवा में तैर रही थीं। हो सकता है कि यह फिल्म को सफल बनाने के लिए प्रपंच भी रचा गया हो, लेकिन इससे कैटरीना के तब के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कान खड़े हो गए। 


 
रणबीर ने कह दिया कैटरीना को कि वे हैंडसम रितिक से दूर रहें। अब प्यार में डूबे शख्स को कुछ नजर नहीं आता सो कैटरीना ने रणबीर की बात मान ली। कोई फिल्म रितिक के साथ नहीं की। 
 
रणबीर से अब कैटरीना का ब्रेक-अप हो गया है और वे इन दिनों फिर से रितिक से नजदीकियां बढ़ाने में लगी हुई हैं। हाल ही में वे कुछ पार्टियों में रितिक के नजदीक दिखीं। 


 
सूत्र तो बताते हैं कि रितिक ने दिवाली गिफ्ट भी कैटरीना को दिया है और वे इससे खुश भी हैं। नजदीकियां इसलिए भी बढ़ाई जा रही हैं कि एकाध फिल्म रितिक के साथ कर ली जाए। 
 
अगला लेख
गोलमाल अगेन के बारे में तब्बू की गोलमाल बातें