1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada rj rachana death due to cardiac arrest

मशहूर रेडियो जॉकी का हार्ट अटैक की वजह से निधन, 39 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

RJ Rachana
Photo - Twitter
लोकप्रिय कन्नड़ रेडियो जॉकी रचना आकस्मिक निधन हो गया है। रचना की उम्र महज 39 साल थी। बताया जा रहा है कि रचना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
डॉक्टरों की अनुसार कार्डियक अरेस्ट की वजह से रचना की मौत हुई। आरजे रचना के अचानक निधन ने सभी को हिला कर रख दिया है और पूरे कर्नाटक में शोक की लहर दौड़ गई है। आरजे रचना के निधन से कर्नाटक के कई राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और उनके चाहनेवालों को बड़ा झटका लगा है।
 
सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर आरजे रचना को श्रद्धांजलि दी है। आरजे रचना बेंगलुरू की लोकप्रिय रेडियो जॉकी थीं। वो कई सालों से रेडियो के जरिए लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती आ रही थीं।
 
अगला लेख
'ड्रग्स केस' में 7 महीने से जेल में बंद अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज