1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada actor puneeth rajkumar passes away actor upcoming films

इन फिल्मों में नजर आने वाले थे पुनीत राजकुमार

Puneet Rajkumar
कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। पुनीत अग्रवाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 46 साल थी। बताया जा रहा है कि एक्टर को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था।

 
पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के सबसे छोटे बेटे और केएफआई शिवराज कुमार के छोटे भाई हैं। पुनीत को फैंस प्यार से अप्पा बुलाते थे। उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 
 
साल 1985 में पुनीत को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। पुनीत की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'युवाराथना' थी, जो इसी साल रिलीज हुई है।
 
पुनीत राजकुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जेम्स, द्वित्व और पृथ्वी आईएएस जैसी फिल्मों में नजर आने वाले थे।
 
पुनीत राजकुमार के निधन के बाद पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य के सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करा दिया गया है। वहीं राज्य के कई इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है। 
 
अगला लेख
कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की हार्टअटैक से मौत, जिम में आया था अटैक