1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut Diwali

कंगना रनौत ने परिवार के साथ मनाई दिवाली

Kangana Ranaut
बॉलीवुड के दिवाली बैश में जहां सेलेब्स एक से बढ़कर एक अंदाज़ में नज़र आए और मस्ती की, वहीं कंगना रनौत ने यह दिवाली बिलकुल सादे अंदाज़ में ग्लैमर दुनिया से दूर अपने घर हिमाचल में मनाई। कंगना ने यह बड़ा त्योहार इस बार अपनी मां और बहन रंगोली चंदेल के साथ मनाया। 
 
रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर किए। एक फोटो में कंगना रंगोली और दीपों के पास पोज़ देती नज़र आईं और दूसरी तस्वीर में उनकी मां। कंगना ने पिंक कलर का कुर्ता पहना था। 
 
व्यवस्त शेड्‍यूल और विवादों के चलते लगता है कंगना अपना कुछ समय परिवार के साथ शांति से बिताना चाहती थीं। इस बुरे दौर में उनकी बहन रंगोली ने हर वक्त कंगना का साथ दिया है। फिलहाल कंगना अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अगला लेख
अमिताभ संग काम करने से पहले बेचैन थीं फातिमा