1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kajol may star opposite Ajay Devgn in TAANAJI

तानाजी में अजय देवगन की हीरोइन हुई फाइनल, करोड़ों के सेट तैयार | Kajol may star opposite Ajay Devgn in TAANAJI

अजय देवगन
अजय देवगन अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा है जिसमें भव्य सेट, कॉस्ट्यूम्स और वॉर सीन होंगे। 
 
मुंबई में इस मूवी के पांच सेट तैयार किए गए हैं। इसकी कीमत जान कर आप दंग रह जाएंगे। यह 7 करोड़ रुपये के हैं। आगे और भी भव्य सेट तैयार होंगे। 
 
फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अभी दूसरे सीन फिल्माए जाएंगे। अक्टूबर के मध्य से अजय देवगन भी शूटिंग शुरू करेंगे जिनका लुक फाइनल हो चुका है। 
जहां तक हीरोइन का सवाल है तो काजोल को लिए जाने की खबर है। काजोल इस फिल्म में अजय की हीरोइन के रूप में रहेंगी। इस जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है और कुछ सफल फिल्में उन्होंने दी है। 
 
सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे। 
 
अगला लेख
सुई धागा और स्त्री में रोचक समानताएं, जान कर रह जाएंगे दंग