Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jolly LLB 2, Box Office, Akshay Kumar

जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन

जॉली एलएलबी 2
जॉली एलएलबी जिस तरह से पहले सप्ताह में व्यवसाय कर रही है उसे देखते हुए मल्टीप्लेक्स वाले दूसरे सप्ताह में फिल्म को ज्यादा शो देंगे। हालांकि 17 फरवरी को तीन फिल्मों (इरादा, द गाजी अटैक और रनिंग शादी) का प्रदर्शन होने जा रहा है, लेकिन इसका 'जॉली एलएलबी 2' पर शायद ही कोई असर हो। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी तगड़ी है और इसी के आधार पर फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। 


 
फिल्म ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 17.31 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.95 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.26 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 9.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन फिल्म ने 5.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। छ: दिनों में फिल्म 72.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पहले सप्ताह में यह फिल्म 80 करोड़ के नजदीक पहुंच जाएगी। 
ये भी पढ़ें
देओल की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल