1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. john abraham pagalpanti will now release on nov 22

जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी रिलीज

Panipat
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ) जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं। इस फिल्म में जॉन एक भरतीय जासूस के रोल में नजर आने वाले हैं। जॉन इस फिल्म के बाद एक और फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। जिसका नाम है पागलपंती। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इलियाना डिक्रूज लीड रोल में नजर आएंगी।

इस फिल्म को पहले साल 2020 में रिलीज किया जाने वाला था। जिससे अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत के साथ क्लैश की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज हेट में बदलाव कर दिया है। अब अनीज बाजमी की फिल्म 'पागलपंती' 22 नवंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि फिल्म को पहले घोषित तारीख से पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है और इसमें अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला भी हैं। 
 
फिल्म 'पागलपंती' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज और कुमार मंगत पाठक व अभिषेक पाठक की पैनोरमा स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। इसके सह-निर्माता आदित्य चौकसी और संजीव जोशी हैं।
अगला लेख
बॉलीवुड का बड़ा गंतव्य बना यूपी, यहां शूट हुईं कई फिल्मों ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड