सम्बंधित जानकारी
- Sushant Singh Rajput Suicide Case: सलमान खान, करण जौहर सहित कई हस्तियों पर केस
- गलवान में शहीद जवानों को बॉलीवुड सेलेब्स ने किया नमन, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
- बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट अरहान खान हुए डिप्रेशन का शिकार, मनोचिकित्सक की ले रहे मदद!
- जब सुशांत सिंह राजपूत के 5 साल के भांजे को पता चला 'मामू अब नहीं रहे', दिया ऐसा रिएक्शन
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिया खान की मां ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- पुलिस पर बनाते थे दबाव
'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू, मिलाप जावेरी ने शेयर की जॉन अब्राहम संग मुलाकात की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। उनके साथ दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में दिखाई देंगी। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा काफी पहले कर दी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई।
अब जॉन अब्राहम ने फिल्मकार मिलाप जावेरी से 'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू करने को लेकर मुलाकात की। जावेरी ने इस मुलाकात के पलों की जानकारी साझा करते सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।
मिलाप जावेरी ने लिखा, 'मेरे हल्क के साथ फिर से मुलाकात, मेरा हीरो, मेरा राम, मेरा जॉन अब्राहम, 3 महीने बाद मिले। सत्यमेव जयते 2 पर काम शुरू।'
बता दें कि पिछले साल, जॉन ने 'सत्यमेव जयते 2' का पहला पोस्टर साझा किया था। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, सच हावी रहता है। अगली गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 2020 को सत्यमेव जयते लौट रहा है।
फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार के बारे में बात करते हुए मिलाप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली फिल्म में दो भाईयों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते देखा गया था। दूसरे पार्ट में जॉन के अवतार को एवेंजर्स सीरीज के 'हल्क' जैसी शक्तियों का इस्तेमाल करते देखा जाएगा।
