Daily Horoscope
Wed, 11 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. John Abraham, Karan Johar, Coffee With Karan

जॉन अब्राहम का करण जौहर को नो

जॉन अब्राहम
फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन, सनी देओल, जॉन अब्राहम की गिनती उन कलाकारों में होती है जो अंतर्मुखी हैं। वे बोलना कम पसंद करते हैं। ज्यादा घुलते-मिलते नहीं। फिल्म पार्टियों और पुरस्कार समारोहों से दूरी बना कर रखते हैं। उनके कुछ खास दोस्त हैं और उनके साथ ही उन्हें समय बिताना पसंद नहीं है। 
 
हाल ही में जॉन अब्राहम की 'फोर्स 2' प्रदर्शित हुई और उन्होंने बहुत कम टीवी शो पर जाना पसंद किया। 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' की बेसिर-पैर कॉमेडी से तो वे इतना नाराज हुए कि वहां से वे निकल लिए। 

 
इसी बीच जॉन अब्राहम को करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' में कॉफी पीने के लिए बुलाया। करण बेहत चतुर हैं और कॉफी की आड़ में वे कई ऐसी बातें उगलवा लेते हैं जिन पर आमतौर पर कलाकार बात करना पसंद नहीं करते। इसीलिए जॉन ने करण का प्रस्ताव ठुकरा दिया। 
 
जॉन ने बेहद नम्रता के साथ करण को मना किया ताकि करण को बुरा भी नहीं लगे। उल्लेखनीय है कि करण ने जॉन को लेकर 'दोस्ताना' फिल्म बनाई थी। जॉन इस शो में जाकर विवादों से बचना चाहते थे इसीलिए उन्होंने शो में जाना पसंद नहीं किया। 
 
ये भी पढ़ें
कहते हैं दोस्त... और ले रहे हैं बॉक्स ऑफिस पर टक्कर