dipawali
Wed, 11 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Farhan Akhtar, Hrithik Roshan, Kaabil, Raees

कहते हैं दोस्त... और ले रहे हैं बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने हाल ही में कहा है कि रितिक रोशन उनके फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन दोस्तों में से एक हैं और राकेश रोशन को उन्होंने अपना परिवार बताया है। गौरतलब है कि फरहान की 'रईस' और राकेश रोशन की 'काबिल' अगले वर्ष 26 जनवरी को एक साथ प्रदर्शित हो रही हैं। 
फरहान ने बड़ी चालाकी से एक तरफ रितिक को दोस्त बता दिया और दूसरी तरफ ये भी कहा कि यदि दोनों फिल्में अच्‍छी होंगी तो दोनों ही सफल रहेगी। सवाल उठाया जा सकता है कि ये कैसी दोस्ती है जिसमें दोस्त की ही फिल्म को नुकसान किया जा रहा है? 
 
इस तरह की बात फिल्म इंडस्ट्री में सामान्य है। यहां दोस्त को दुश्मन और दुश्मन को दोस्त बनने में ज्यादा देर नहीं लगती। हर शुक्रवार रिश्तों के समीकरण बनते, बिगड़ते हैं। 
 
यदि रितिक को फरहान अपना दोस्त मानते हैं तो उन्हें अपनी फिल्म आगे कर लेना चाहिए। यही बात रितिक पर भी लागू होती है। 
 
दरअसल दोनों ही 26 जनवरी की छुट्टी का लाभ उठाना चाहते हैं और दोस्ती से पहले व्यवसाय ज्यादा जरूरी है।