1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. indian idol season 12 monsoon special episode

इंडियन आइडल 12 : मानसून स्पेशल एपिसोड में बरसात के दिलकश गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे कंटेस्टेंट

Indian Idol 12
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का 'इंडियन आइडल सीजन 12' इस वीकेंड मानसून स्पेशल एपिसोड के साथ सभी का मूड संवारने को तैयार है। आप भी मधुर संगीत की बारिश में भीग जाने के लिए तैयार हो जाइए, जहां शानदार कंटेस्टेंट्स बरसात के कुछ दिलकश गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। 

 
यह शो एक मस्ती भरी शाम होगी, जहां जजों की सीट पर हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक नजर आएंगे और शो के होस्ट आदित्य नारायण मनोरंजन का तड़का लगाएंगे। 
 
आने वाले वीकेंड में कंटेस्टेंट दर्शकों के लिए जोरदार परफॉर्मेंस देकर शो का मौसम बदल देंगे। मानसून का उत्सव मनाते हुए सभी कंटेस्टेंट्स जमकर लुत्फ उठाएंगे और मंच पर गरम भुट्टा खाते भी नजर आएंगे। 
 
इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा, जो जिससे दर्शकों का अनुभव और खुशनुमा बन जाएगा। आप भी इंडियन आइडल सीजन 12 में संगीत से सराबोर मानसून स्पेशल एपिसोड देखने के लिए तैयार हो जाइए।
 
अगला लेख
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, सितारों ने जताया दुख