Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Mohenjo Daro, Ashutosh Gowrikar

रितिक से संबंध हुए खराब... अब वरुण या टाइगर को लेंगे

रितिक रोशन
मोहेंजो दारो की असफलता के बाद निर्देशक आशुतोष गोवारीकर और रितिक रोशन में संबंध खराब हो गए हैं। अब वे वरुण धवन या टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बना सकते हैं। 
 
आशुतोष गोवारिकर को अब वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे नई जनरेशन के सितारे पसंद आने लगे हैं। मोहेंजो दारो के बेहद ख़राब प्रदर्शन के बाद गोवारीकर ने अब तक किसी नई फिल्म की घोषणा  तो नहीं की है, लेकिन उन्होंने इस बात का जिक्र जरूर कर दिया कि आजकल उन्हें टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन जैसे  एक्टर्स का काम काफी पसन्द आ रहा है।
आशुतोष ने नहीं बताया कि अपनी अगली फिल्म वो किस स्टार्स के साथ बनाने वाले हैं। गोवारीकर अलग तरह के विषय को लेकर काफी रिसर्च कर फिल्में बनाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अगली फिल्म में किसको मौका मिलता है।
ये भी पढ़ें
सनी देओल को मैं कभी ना नहीं कह सकती