Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol, Amrita Singh, Karan Deol

सनी देओल को मैं कभी ना नहीं कह सकती

सनी देओल
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि सनी देओल अपने बेटे करण देओल को लेकर 'बेताब अगेन' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में करण के अपोजिट वे अमृता सिंह की बेटी सारा को लेने वाले हैं और अमृता सिंह से उन्होंने बात भी की है। 
अमृता सिंह ने इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया कि सनी देओल ने उनसे सम्पर्क नहीं किया है। वे कहती हैं कि वे सनी देओल को ना नहीं कह सकती हैं। सनी और अमृता ने 'बेताब' फिल्म से अपना करियर शुरू किया था और तब से दोनों के बीच बेहतरीन संबंध है। 
 
अमृता के अनुसार सनी को वे कभी भी किसी बात के लिए मना नहीं कर सकती हैं। सनी का बेटा करण तो खुद मेरे बेटे जैसा है। सनी ने 'बेताब' के रीमेक के लिए कोई बात नहीं की है और यह कुछ लोगों के दिमाग की उत्पत्ति है। संभव है कि भविष्य में करण और सारा साथ में काम करते दिखाई दें। 
 
अमृता सिंह इस समय लंदन में हैं जहां उनका बेटे इब्राहिम अपनी पढ़ाई कर रहा है। हाल ही में अमृता 'ए फ्लाइंग जट्ट' में नजर आई हैं जिसमें उनका अभिनय खासा सराहा गया। 
ये भी पढ़ें
'ब्रा' और 'साविता भाभी' को लेकर सेंसर ने ली आपत्ति