हिना खान को प्यार में मिला धोखा, 13 साल बाद रॉकी जैसवाल से हुआ ब्रेकअप! | hina khan rocky jaiswal spark breakup rumours after actress cryptic posts
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हिना बीते 13 साल से रॉकी जैसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब लगता है कि रॉकी ने हिना खान को धोखा दे दिया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धोखेबाजी को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए है। हिना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना ना भूलें। कभी-कभी एक अच्छा दिल बुरा नहीं देख पाता।'
एक अन्य पोस्ट में हिना खान ने लिखा, 'विश्वासघात ही एकमात्र ऐसी चीज है जो हमेशा याद रह जाता है।' हिना खान की इन पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि 13 साल बाद हिना और रॉकी का ब्रेकअप हो गया है।
बता दें कि हिना खान और रॉकी जैसवाल की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई और ये दोस्ती फिर प्यार में बदल गई।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

