अक्षय कुमार का छत्रपति शिवाजी महाराज का लुक रिलीज, दिवाली 2023 पर आएगी फिल्म | Akshay Kumar as Shree Chatrapati Shivaji Maharaj first look revealed
अक्षय कुमार मराठी फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। 'वेदात मराठे वीर दौड़ले सात' नामक इस फिल्म में अक्षय श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल अदा कर रहे हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक वीडियो और फोटो शेयर किया है।
यह पीरियड ड्रामा ऐसे वीरों की कहानी है जिन्होंने शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को साकार करने जी-जान लगा दी। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं।
वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। इसे दिवाली 2023 पर मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
