1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shark Tank India Season 2 starting date and Judges

Shark Tank India Season 2 : जानिए कब से होगा शुरू और कौन होंगे जज

Shark Tank India Season 2
शार्क टैंक इंडिया का सीजन 1 एक अनोखे कॉन्सेप्ट वाला शो था और आश्चर्यजनक रूप से यह कामयाब भी रहा। ऐसे शो भारत में कम ही सफल होते हैं। पहले सीज़न से ही सीज़न 2 का इंतजार रहो रहा है। तो आपको बताने जा रहे हैं कि सीज़न 2 कब से शुरू होगा और इस बाद जज कौन होंगे? 
 
तो, नए साल में यह शो शुरू होने जा रहा है। 1 जनवरी को नहीं क्योंकि उस दिन तो न्यू ईयर पार्टी की थकान भी उतरेगी नहीं इसलिए शो के मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 को शुरू करने की जो डेट चुनी है वो है 2 जनवरी 2023। समय होगा रात 10 बजे और इसका प्रीमियर सोनी टीवी पर होगा। उम्मीद है कि बिजनेस आइडियाज वाले शो को पसंद करने वाले ये न्यूज जान उछल पड़े होंगे।  
 
शो में जजेस की लिस्ट लंबी चौड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है। अमित जैन, जो कि कारदेखो के सीईओ हैं। विनीता सिंह, जो शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर हैं। अमन गुप्ता, जो बोट लाइफस्टाइल के सीएमओ हैं। पीयूष बंसल, जो लैंसकार्ट डॉट कॉम के कोफाउंडर और सीईओ हैं। इनके अलावा भी कुछ नाम शामिल हैं। 
 
प्रोमो सामने आ चुका है और उसके बाद से ही एक्साइटमेंट का जो लेवल है वो बहुत बढ़ चुका है। अब तो इंतजार है 2 जनवरी का, जिसमें हम देखेंगे नए-नए बिजनेस आइडिए को। 
अगला लेख
कार्तिक आर्यन ने की फ्रेडी को-स्टार अलाया एफ की तारीफ करते हुए कहा वह बहुत जल्दी सीखती है