1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday tara sutaria know interesting facts

एक्ट्रेस बनने से पहले यह काम करती थीं तारा सुतारिया, 7 साल की उम्र से गा रहीं गाना

Tara Sutaria
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया 19 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1995 को एक पारसी परिवार में हुआ था। तारा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने बहुत से गानों में अपनी आवाज दी हैं।
तारा सुतारिया एक प्रशिक्षित बैले डांसर भी हैं। उन्होंने शास्त्रीय बैले, आधुनिक नृत्य और लैटिन अमेरिकी नृत्य स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले और वेस्टर्न डांस, रॉयल एकेडमी ऑफ डांस, यूनाइटेड किंगडम और इंपीरियल सोसायटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिंग, यूनाइटेड किंगडम से औपचारिक प्रशिक्षण लिया है।
 
तारा सुतारिया सात साल की उम्र से गाना गा रही हैं। उन्हें ओपेरा संगीत का भी ज्ञान है। तारा सुतारिया ने अपना करियर वीडियो जॉकी वीजे के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने डिज्नी चैनल पर वीजे का काम किया। तारा ने लंदन, टोक्यो और मुंबई में अपने संगीत की परफॉर्मेंस भी दी थी।
तारा ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा हैं। उसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आईं। 
 
तारा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। तारा सुतारिया का नाम एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के साथ जुड़ा था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। उसके बाद तारा का नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुड़ चुका है। इन दिनों उनका नाम आदर जैन के साथ जुड़ रहा है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह एक विलेन रिटर्न्स और हीरोपंती 2 में भी दिखेंगी।
 
अगला लेख
इस तरह शुरू हुई थी सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की लव स्टोरी, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड को लेकर एक्ट्रेस ने कही थी यह बात