1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hanuman-ansh-film-theatre-seat-number-9-why-kept-empty

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य
हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य
हनुमान अंश फिल्म के दौरान कई थिएटरों में 9 नंबर की सीट को खाली रखा जा रहा है। यानी इस सीट की टिकट को बेचा नहीं जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'हनुमान अंश के निर्माताओं ने सिनेमाघरों में हर शो के दौरान 1 सीट (नंबर 9) खाली रखने और उसे न बेचने का एक अनोखा और आस्था से भरा फैसला लिया था। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मिराज सिनेमा ने यह फैसला लिया है। जो भी हो इसके पीछे की मुख्य वजहें यह हैं:-
 

भगवान हनुमान की उपस्थिति में विश्वास:

हिंदू मान्यताओं और सनातन परंपरा में यह माना जाता है कि जहां भी रामकथा, राम नाम या हनुमान जी से जुड़ा कोई प्रसंग होता है, वहां हनुमान जी किसी न किसी रूप में सूक्ष्म रूप से उपस्थित रहते हैं। दूसरा यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म 'हनुमान अंश' के हर शो में थिएटर की 9 नंबर सीट आध्यात्मिक आस्था और मान्यता के तहत बाबा नीम करौली के लिए आरक्षित (खाली) रखी जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने इसी अपार श्रद्धा के कारण एक सीट भगवान हनुमान के लिए आरक्षित (Reserved) रखी थी।
 

9 अंक का विशेष महत्व:

सनातन धर्म में 9 के अंक को बेहद शुभ, पूर्ण और सिद्ध माना गया है। 9 अंक मंगल का अंक है और हनुमान जी को नौ निधियों का दाता ('नव निधि के दाता') कहा जाता है। यही कारण है कि कई थिएटर्स में 9 नंबर या बीच की मुख्य सीट को भगवान के लिए खाली छोड़ा गया।
 

सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक:

फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार यह केवल एक मार्केटिंग रणनीति नहीं, बल्कि उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने थिएटर्स से अनुरोध किया था कि उस सीट पर भगवान हनुमान का चित्र या भगवा वस्त्र रखकर उसे खाली रखा जाए। यह पहल दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई और इसने सिनेमाघर में फिल्म देखने के अनुभव को एक अलग आध्यात्मिक अहसास से भर दिया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!