film director sangeeth sivan passes away at 61
Sangeet Sivan passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और मलयालम फिल्मों के निर्देशक संगीत सिवन का निधन हो गया है। उन्होंने 61 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीत सिवन के निधन से बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
संगीत सिवन ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया। उन्होंने तुषार कपूर की 'क्या कूल है हम', 'यमला पगला दीवाना 2 और अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। संगीत सिवन के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
Deeply saddened and shocked to know that Sangeeth Sivan Sir is no more. As a newcomer all you want is someone to believe in you and take a chance.. cant thank him enough for Kya Kool Hai Hum & Apna Sapna Money Money. Soft spoken, gentle and a wonderful human being. Am heart… pic.twitter.com/kvTkFJmEXx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 8, 2024
रितेश देशमुख ने संगीत सिवन के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, ये जानकर बहुत दुखी और हैरान हूं कि संगीत सिवन सर अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक नए कलाकार के तौर पर आप बस यही चाहते हैं कि आपके ऊपर कोई विश्वास करने वाला हो और कोई आपके ऊपर चांस ले सके। मैं क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्मों के लिए उनका शुक्रिया नहीं कर सकता।
संगीत सिवन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर मलयालम फिल्म 'व्यूहम' से साल 1990 में की थी। 1992 में रिलीज मलयालम फिल्म 'योद्धा' से संगीत को जबरदस्त पहचान मिली। उन्होंने 1998 में फिल्म 'जोर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

