• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt look gorgeous in traditional saree at met gala 2024 photos goes viral
Last Modified: बुधवार, 8 मई 2024 (16:04 IST)

Met Gala 2024 में आलिया भट्ट ने देसी लुक से जीता दिल, बुरी नजर से बचने के लिए एक्ट्रेस ने लगाया काला टीका

alia bhatt look gorgeous in traditional saree at met gala 2024 photos goes viral - alia bhatt look gorgeous in traditional saree at met gala 2024 photos goes viral
Alia Bhatt Met Gala Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में 'मेट गाला 2024' में शिकरत की। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर आलिया ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से सभी का दिल जीत लिया हैं। एक्ट्रेस ने सब्यसाची की फ्लोरल साड़ी में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। यह दूसरा मौका है जब आलिया ने मेड गाला में शिरकत की। 
 
आलिया भट्ट ने हैंड-मेड मिंट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी। इस साल के 'द गार्डन ऑफ टाइम' ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए आलिया शीयर साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। आलिया इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उन्होंने नजर से बचने के लिए कान के पीछे काला टीका भी लगाया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

आलिया की इस शानदार साड़ी में कीमती स्टोन्स की हाथ की कढ़ाई, मनके और झालरें हैं। इसके साथ ही 3डी फूलों ने साड़ी में ओम्फ फैक्टर जोड़ा है। आलिया ने अपनी साड़ी को 23 फुट लंबी ट्रेल के साथ जोड़ा, जिसे रेशम के फ्लॉस, ग्लास बीडिंग और कीमती रत्नों का उपयोग करके हाथ से की गई नाजुक कढ़ाई से सजाया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

इस साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने असली रत्नों से जड़ित और झालरदार स्लीव्स वाला एक बटरफ्लाई ब्लाउज कैरी किया। एक्ट्रेस ने एक्सपेंसिव एमराल्ड, बसरा मोती, टूमलाइन और मल्टी-कलर्ड नीलमणि से सजे हुए एक ज्वेलरी हेयरबैंड और मैसी बन के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। 
 
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म को आलिया प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा वह भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखेंगी। 
 
ये भी पढ़ें
पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर वोट डालने पहुंचे अरिजीत सिंह, फैंस कर रहे सिंगर की सादगी की तारीफ