1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. emraan hashmi haridwar shooting controversy cafe bar signboard protest

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल, धार्मिक नगरी में 'Bar' साइनबोर्ड पर भड़के लोग

Emraan Hashmi Haridwar shooting controversy
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन देवभूमि के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बवाल हो गया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक नकली साइनबोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म की प्रोडक्शन टीम के बीच तीखी बहस हो गई। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू मेंबर्स ने हरिद्वार में एक रेस्टोरेंट का नकली सेट तैयार किया था। इस सेट के बाहर एक साइनबोर्ड लगाया गया था, जिस पर बड़े अक्षरों में 'Cafe & Bar' लिखा हुआ था। धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बेहद पवित्र माने जाने वाले शहर हरिद्वार में 'बार' शब्द का इस्तेमाल स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों को बिल्कुल रास नहीं आया।
 
स्थानीय लोगों का आरोप था कि पवित्र गंगा के किनारे बसे इस धार्मिक शहर में इस तरह के शब्दों का प्रदर्शन शहर की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। देखते ही देखते सेट पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के दौरान इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना भी सेट पर ही मौजूद थे। 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग और फिल्म की टीम आपस में उलझ रहे हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और प्रोडक्शन हेड ने सूझबूझ दिखाई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने तुरंत अपनी गलती मानी और साइनबोर्ड से Bar शब्द को हटा दिया, जिसके बाद ही स्थानीय लोग शांत हुए और दोबारा शूटिंग शुरू हो सकी।
 
इस अनटाइटल्ड फिल्म में इमरान हाशमी के साथ अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं और वे भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं। मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हॉलीवुड में एंट्री को तैयार रितिक रोशन, ऑस्कर विजेता मेकर्स की एजेंसी Anonymous Content संग साइन की बड़ी डील