सम्बंधित जानकारी
- प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने किया डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट
- ईशा रिखी ने कंफर्म की बादशाह संग शादी, पतिदेव संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर
- 370 रुपए बिरयानी विवाद से मचा बवाल, डेट स्टोरी ने छीन ली नौकरी, कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी मांगनी पड़ी माफी
- शादी के बाद पलटी अपारशक्ति खुराना की किस्मत, 3 साल पुराने मैसेजेस का अचानक आया जवाब!
- पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से जोड़ा कनेक्शन!
30 स्टार्स, 1 जंगल और ढेर सारा पागलपन, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी किस्त यानी 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक दिखाई दे रही है।
4 मिनट से ज्यादा लंबा यह ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का यह ट्रेलर न सिर्फ हंसने पर मजबूर करता है, बल्कि इसमें जबरदस्त एक्शन और जंगल का खतरनाक एडवेंचर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है।
अक्षय कुमार ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पागलपन से भरे ट्रेलर को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, टेंशन आउट, जंगल मैडनेस इन! आपके सारे दुखों और चिंताओं को हाईजैक करने के लिए अल्टीमेट स्ट्रेस बस्टर आ गया है।
ट्रेलर की शुरुआत में ही एक मजेदार नोट दिया गया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों और "हमारे जैसे कुछ गधों" के। यह डिस्क्लेमर ही साफ कर देता है कि थिएटर में दर्शकों को किस लेवल का पागलपन देखने को मिलने वाला है।
इस बार फ्रेंचाइजी ने अपनी पुरानी परंपरा को बदला है। जहां पिछले दोनों पार्ट शहरी पृष्ठभूमि और अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमते थे, वहीं 'वेलकम 3' की पूरी कहानी एक घने जंगल में सेट की गई है। ट्रेलर से साफ हिंट मिलता है कि कहानी एक फर्जी फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में है, जिसका नेतृत्व खुद अक्षय कुमार कर रहे हैं। वे कलाकारों और फिल्म मेकर्स की एक अजीबोगरीब टोली के साथ जंगल में शूटिंग करने पहुंचते हैं।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह नकली शूटिंग असल जिंदगी के खतरों और असली डकैतों के बीच फंस जाती है। इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों, नकली मुठभेड़ों, और अतरंगी हादसों का ऐसा दौर जो दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर देगा।
'वेलकम टू द जंगल' की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कास्ट है। इसे हालिया हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में 30 से ज्यादा मुख्य और सपोर्टिंग एक्टर्स शामिल हैं। अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।
जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी जैसे दिग्गज कॉमेडियन इस बार हंसी का डोज दोगुना करने वाले हैं। इस फॉरेस्ट-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म को बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
