1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aparshakti Khurana Reveals My Luck Changed After Marriage Got Replies After 3 Years

शादी के बाद पलटी अपारशक्ति खुराना की किस्मत, 3 साल पुराने मैसेजेस का अचानक आया जवाब!

Aparshakti Khurana struggle story
बॉलीवुड में 'आउटसाइडर्स' का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। भले ही आज अपारशक्ति खुराना को 'दंगल', 'स्त्री' फ्रेंचाइजी और 'जुबली' जैसी बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज के लिए जाना जाता हो, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके टैलेंट को कोई घास नहीं डालता था। 
 
हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के नए टॉक शो 'डबल डेट' में अपनी पत्नी आकृति खुराना के साथ पहुंचे अपारशक्ति ने अपने जीवन के कई अनसुने और हैरान करने वाले पन्ने खोले हैं।
शो के दौरान बातचीत करते हुए अपारशक्ति खुराना ने एक बेहद दिलचस्प वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले जब वह दिल्ली हाई कोर्ट, रेडियो या छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे थे, तब वह मुंबई में पैर जमाने के लिए बेताब थे। वह लगातार कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउसेस, टीवी चैनल्स और फिल्म निर्देशकों को काम के लिए ईमेल्स और मैसेजेस भेजा करते थे। लेकिन निराशा की बात यह थी कि महीनों-सालों तक उन्हें किसी एक का भी रिप्लाई नहीं मिलता था।
 
टर्निंग पॉइंट तब आया जब उनकी शादी आकृति खुराना से हुई। अपारशक्ति ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं पहले 'लेडी लक' जैसी बातों पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता था। लेकिन जिस दिन मेरी शादी हुई, उसी दिन मेरे पास उन मैसेजेस के जवाब आने शुरू हो गए जो मैंने तीन साल पहले भेजे थे। मेकर्स कह रहे थे कि वे एक शो के लिए होस्ट ढूंढ रहे हैं और क्या मैं इसे जॉइन कर सकता हूं? तब मुझे अहसास हुआ कि जिंदगी में शायद आपकी किस्मत किसी और के भाग्य से भी जुड़ी होती है।
मुंबई में कभी 'स्टाइलिस्ट' थे अपारशक्ति 
आज भले ही अपारशक्ति करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन मायानगरी मुंबई में एंट्री पाने के लिए उन्होंने कभी स्टाइलिस्ट का काम भी किया था। उन्होंने याद करते हुए बताया कि वह एक बड़े टीवी चैनल पर बॉलीवुड शोज होस्ट करने वाले एंकर्स को स्टाइल किया करते थे। उनका मकसद सिर्फ किसी तरह मुंबई में बने रहना और सही मौके का इंतजार करना था।
 
हालांकि, सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा उनके भविष्य के प्लान को लेकर था। अपारशक्ति ने बताया कि वह हमेशा एक्टिंग नहीं करते रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं धीरे-धीरे उस काम को अलविदा कह दूंगा जो मैं अभी कर रहा हूं। मेरा बहुत मन है कि आज से 10-12 साल बाद मैं टेलरिंग सीखूं। मैं यह जानना चाहता हूं कि कपड़ा कैसे काटा जाता है और उसकी सिलाई कैसे की जाती है। 
 
यह चैट शो केवल हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक मोड़ पर आकर काफी भावुक भी हो गया। अपारशक्ति और शो के होस्ट अंगद बेदी के बीच अपने पिताओं के साथ रिश्तों को लेकर गहरी बातचीत हुई। अपारशक्ति ने चंडीगढ़ के अपने पुराने दिनों और अपने दिवंगत पिता को याद किया। उनके और आकृति के बीच की बॉन्डिंग और जमीन से जुड़े स्वभाव ने इस एपिसोड को दर्शकों के लिए बेहद खास बना दिया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
370 रुपए बिरयानी विवाद से मचा बवाल, डेट स्टोरी ने छीन ली नौकरी, कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी मांगनी पड़ी माफी